Showing posts with label वो अक्सर भूल जाता है. Show all posts
Showing posts with label वो अक्सर भूल जाता है. Show all posts

Sunday, June 7, 2009

$***** वो अक्सर याद करता है *******

*

* जिंदगी जीने का अक्सर, यही दस्तूर होता है ।

उसे ही जीना पड़ता है , जो मरने को मजबूर होता है ॥ *

*

* वो अक्सर भूल जाता है, जो दिल के पास है हर पल ।

वो अक्सर याद करता है, जो दिल से दूर होता है ॥ *

*

* वो सपना पा ही जाते हैं, जिसे सपना ही रहना था ।

जिसे सच करना होता है, वो सपना चूर होता है ॥ *

*

* वो बंधन बन्ध नहीं पाता, मेरी साँसों की कोशिश से ।

जिंदगी भर बन्ध के रहना ही, जिसे मंजूर होता है ॥ *

*

* वो अक्सर दफन होता है , जो बेनाम होता है ।

उसे भी मिलना है मिटटी में, जो मशहूर होता है ॥ *

****************